STORYMIRROR

माँ

माँ

1 min
14K


माँ तेरी याद आती हैं

सुनहरे आशीष देती है

माँ तू मेरी प्रेरणा है

माँ तू मेरा जीवन है ।


माँ तू मेरा सुख का सागर है

दुःख सहनेवाली आत्मा है

तू दुनिया छोड़कर चली गई

मेरे सर की छाया चली गई।


माँ मेरा संसार है

माँ मेरी अमीरता है

माँ प्यार भरा सागर है

माँ गगन की माया है।


माँ दुःख में सहारा है

माँ जीने का आधार है

माँ ने फर्ज निभाया है

जिंदगी सफल बनाया है ।


माँ, ह्रदय होती है

प्यार का धन होता है

माँ हिम्मत होती है

कर्म की ताकद रहती है।


माँ संस्कार सिखाती है

बुरे कर्म से बचाती है

सत्य रहना उनका वचन है

भला दूसरों का करना सिखाती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama