STORYMIRROR

Sanjay Raghunath Sonawane

Abstract

2  

Sanjay Raghunath Sonawane

Abstract

शहीदों की कसम

शहीदों की कसम

1 min
630


शांति का देश हमारा

आतंकवाद मिटाना हमारा नारा

दुश्मन से लड़ते रहेंगे

यत्न उनके सफल नहीं होंगे।


बेगुनाहों का खून बहाया

छुपा युद्ध हमसे किया

सफल तुम नहीं हो पाओगे

गोली से जवाब मिलेंगे।


भारत माता पुकार रही है

खून का बदला लेना कहती है

कसम मिट्टी की हमने ली है

कसम खून की हमने ली है।


हर ह्रदय को चोट पहुँची है

बदले की ज्वाला भड़की है

निशब्द भारत माता दर्द से रो रही है

हर भारतवासी अब दुख में पड़ा है।


जिन्होंने खून बहाया जवानों का

भारत माँ के वीर सपुतों का

अब तुम नहीं बच पाओगे

कभी हमसे नहीं छुटेंगे।


मानव धर्म हमनें निभाया

भरोसा हमने तुम पर किया

आतंकवाद के क्रूर हैवान है

पुरी दुनिया को सताया है।


शहीदों की कसम हमने ली है

आतंकवाद को हमेशा मिटाना है

मरते दम तक लड़ते रहेंगे

वतन सलामत हम रखेंगे।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract