STORYMIRROR

Dr Rakesh R Mund

Inspirational

3  

Dr Rakesh R Mund

Inspirational

माँ

माँ

1 min
180

अचल अटल अमर श्रद्धा स्नेह अपार,

निस्वार्थ निर्द्वंद्व अद्वितीय प्यार माँ का है।


गुणकारी लाभकारी जीवनोदक स्वभाव,

शक्ति मुक्ति विश्वास परिचय ममता है।


ज्योति आभा के आँचल कोमल शान्त प्रकाश,

हर्ष आनंददायी स्वयं प्रभा जननी है।


आश्रय अमृत अनुराग का रुप है धात्री,

सद्भाग्य जन्म वही जहाँ माता विधाता है।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational