STORYMIRROR

Vikram Kumar

Inspirational

4  

Vikram Kumar

Inspirational

खुशियों के रंग में सराबोर होली

खुशियों के रंग में सराबोर होली

1 min
315

जिनसे वर्षों से रंजिश है उनसे भी यारी बन जाए

खुशियों के रंग में सराबोर होली हमारी बन जाए


इस फागुन से सबके जीवन में उमंग ही उमंग बरसे

गुलाल में प्रेम, सौहार्द, समरसता के रंग बरसे

एक रंग लेकर आए, इस भूमि का पुत्र किसान

एक रंग में बसी हो सेना और उसका हर वीर जवान

एक रंग साहित्य से निकले और रामधारी बन जाए

खुशियों के रंग में सराबोर होली हमारी बन जाए


एक रंग अपनापन का हो, एक रंग विश्वास का

एक रंग उत्साह का हो और एक रंग उल्लास का

एक रंग बचपन का हो, एक नारी के आस का

एक रंग हो दिलवालों के, दिल के बिल्कुल पास का

एक रंग बसंती भी निकले , भारत आभारी बन जाए

खुशियों के रंग में सराबोर होली हमारी बन जाए


एक रंग महापुरुषों का , और एक रंग महानारों का

एक रंग जो देश पे मिट गए उन शहीद परिवारों का

एक रंग जीवन के नाव का , एक रंग पतवार का

एक रंग मीठे नोंकझोंक का और गोरी से प्यार का


एक रंग जिससे खुशहाल ये दुनिया सारी बन जाए

खुशियों के रंग में सराबोर होली हमारी बन जाए

खुशियों के रंग में सराबोर होली हमारी बन जाए



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational