STORYMIRROR

मोहनजीत कुकरेजा (eMKay)

Inspirational

4  

मोहनजीत कुकरेजा (eMKay)

Inspirational

न हारे हैं, ना हारेंगे…

न हारे हैं, ना हारेंगे…

1 min
533

क्यों डरा और सहमा हुआ यह ज़माना है

हर ज़ुबाँ पर आज कोरोना का फ़साना है 


जो अब भी सो रहे हैं उनको हम जगाएंगे  

स्वास्थ्य सर्वोपरि है, सबको समझाना है


संकल्प के साथ जागरूकता भी फैलाएंगे  

ख़ुद से वादा करना है, वादे को निभाना है

 

याद रहे किसीसे भी हाथ नहीं मिलाओगे 

हाथ जोड़ प्यार तथा सम्मान जताना है...


एक और मंत्र है, जिसका सब प्रचार करो 

सब से ज़रा दूरी रखो जैसे कोई बेगाना है

 

हाथों को धो-धो कर... स्वच्छता अपनाओ 

आरोग्यता जीवन में बहुत बड़ा ख़ज़ाना है


अपनी और सबकी सुरक्षा आप के हाथ है

घूमना-फिरना बंद, घर ही अब ठिकाना है


घर वालों के संग रहो और समय बिताओ   

सावधान रहना है घर का पका ही खाना है


मुंह, नाक और आँखों को छूने से बचना है

खांसते या छींकते हुए औरों को बचाना है


बुख़ार, खांसी और सांस लेने में दिक़्क़त हो

अस्पताल में जाकर डॉक्टर को दिखाना है


लॉकडाउन है यदि तो हमारे हित के लिए

स्वयं तो मानो ही दूसरों को भी मनाना है...


इस वायरस को सबने मिल कर भगाना है

न हारे हैं, ना हारेंगे… कोरोना को हराना है  


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational