STORYMIRROR

Jisha Rajesh

Inspirational

4  

Jisha Rajesh

Inspirational

मेरी धरती मां

मेरी धरती मां

1 min
384

बचाना है मुझे तबाही से, बर्बादी से

अपनी धरती मां को हर कीमत पर

क्या है ऐसा कोई मास्क बनाया

जो बचा सके तबाही से, बर्बादी से


कोरोना ही नहीं है एक मात्र खलनायक

है प्रदूषण, भी पेड़ों की कटाई भी

क्या है ऐसा कोई मास्क बनाया

जो बचा सके तबाही से, बर्बादी से


धरती मां का करुण रुदन

ना अब मुझसे है सुना जाता

क्या है ऐसा कोई मास्क बनाया

जो बचा सके तबाही से, बर्बादी से


प्रण लिया है मैंने अटल

खत्म करूंगा यह विनाश की लीला

हां मुझे है वह मास्क बनाना

जो बचा सके तबाही से, बर्बादी से।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational