STORYMIRROR

प्रभात मिश्र

Inspirational

4  

प्रभात मिश्र

Inspirational

माँ

माँ

1 min
302

माँ ! भक्ति है , अनुरक्ति है

नर देह में दैवीय शक्ति है 


माँ ! चेेेेतना है, बुद्धि है,

हर कार्य क्षेत्र में सिद्धि है ं,


माँ ! अंतः प्रेरणा है, वृत्ति है

दया की सर्वोच्च अभिव्यक्ति है ं 


माँ ! स्मृति है, मनः शांति है

माँ से ही जीवन में कांति है


माँ ! जीवन का मेरे सार है

मेरा सारा लोकव्यवहार है


माँ !  घाम में शीतल छाया है

माँ से ही ये सारी माया है


माँ ! आशीर्वादों का वह पिटारा है 

जाने कितने संंकटों को जिसने टारा है


माँ ! मरुजीवन में सहज स्नेह नीर है

छूकर हर लेती सारी भव पीर है


माँ से ही दिन है और रात है

माँ है तो ,रोज ,मंगल प्रभात है


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational