STORYMIRROR

Vidhya Koli

Inspirational Others Children

4  

Vidhya Koli

Inspirational Others Children

मां

मां

1 min
238

मां ठंड़ी छांव हैं

मां पूरा गांव हैं

मां प्रेम सागर हैं

ममता से भरी गागर हैं

मां संसार हैं

हृदय में बसा जिसके 

स्नेह अपार हैं

मां पूजा हैं आराधना हैं

कर दे पूरी हर कामना

वो साधना हैं

मां पिता हैं हर रिश्तेदार हैं

मां के चरणों में ही बसा

पूरा ब्रह्मांड है

मां सूरज हैं

चन्द्रमा हैं

मां सा प्यारा मन

और कहां हैं?

मां एक असीमित आकाश हैं

मां हम सब का विश्वास हैं

कर लो हर कामना पूरी 

अपनी मां की

क्यूंकि इन कामना में ही 

हमारी सफल हर साधना हैं

मां ईश्वर का रूप हैं

मां मीठी सी धूप हैं 

कर लो दर्शन घर में ही

मां ही जगत का स्वरूप है...!!



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational