STORYMIRROR

Noor Jahan

Tragedy Children

3  

Noor Jahan

Tragedy Children

मां की ज़िन्दगी

मां की ज़िन्दगी

1 min
262

क्या खता हुई उस मां की जिस मां ने

बच्चों की ख़ुशी की खातिर अपनी ख़ुशी बेच दी 

जिस मां ने बच्चों के अरमां को संजोने के लिए 

अपने अरमानों को हँसते हँसते दफना दिया

जिस मां ने बच्चों को अच्छी ज़िन्दगी देने के लिए

अपनी ज़िन्दगी के हर मोड़ पे ख़तरों का सामना किया

जिस मां ने रातों की नींद गंवाई बच्चों को सुलाने को खातिर

जो मां ने खुद तो भूखी रह गई बच्चों को खिलाने की खातिर

आज उसी मां से वही बच्चे सवाल करते हैं

के उस मां ने आखिर किया ही क्या है 

क्या यही उस मां का इनाम हुआ 

क्या यही उस मां का सर्टिफिकेट हुआ


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy