STORYMIRROR

Kishan Negi

Children

4  

Kishan Negi

Children

मां की दुआओं का असर

मां की दुआओं का असर

1 min
14

हर मुश्किल है कि मुझे मिटाने पर तुली है

यह मतलबी दुनिया मुझे गिराने पर तुली है 

जिसे प्यार किया था मुझे भुलाने पर तुली है 

नाकामयाबी भी आज मुझे रुलाने पर तुली है 

मां की दुआओं का असर है हर बार बच जाता हूं


अपना ही कोई मेरा वजूद मिटाने पर तुला है

अपना ही यार आज रास्ते से हटाने पर तुला है 

गैर नहीं वो अपना है जो मुझे हराने पर तुला है 

ख्वाबों का आशियाना कोई गिराने पर तुला है

मां की दुआओं का असर है हर बार बच जाता हूं


कोई जिंदगी की बुनियाद हिलाने पर तुला है

कोई गम के प्याले भर कर पिलाने पर तुला है 

मुझसे कर्ज ले अपना कर्ज चुकाने पर तुला है 

अपना ही भरोसा अब मुझे झुकाने पर तुला है 

मां की दुआओं का असर है हर बार बच जाता हूं


नफरत की चिंगारी से घर मेरा जलाने पर तुला है

मुझको निशाना बनाकर तीर चलाने पर तुला है

मेरा घर तोड़कर अपना घर सजाने पर तुला है 

मेरा ही डर आज मेरा ही बैंड बजाने पर तुला है

मां की दुआओं का असर है हर बार बच जाता हूं



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children