माँ का दुलार
माँ का दुलार
माँ आपका प्यार सदा मिले,
आशीर्वाद से जिंदगी के गुल खिले।
आओ मिलकर फिर चलें,
विपदा जीवन की सभी टले।।
माँ के आँचल में दुलार छिपा है,
दुआओं से ही जीवन का सार लिखा है।
भूल ना जाना पथिक तुम,
माँ के कारण ही यह संसार दिखा है।।
