STORYMIRROR

Sunita Katyal

Tragedy Others

3  

Sunita Katyal

Tragedy Others

लॉक डॉउन और हम

लॉक डॉउन और हम

1 min
243

चैत्र के महीने में गेहूं की फसल

जब पकने लगती...

कभी पीली, कभी लाल घूमती

हुई सी आंधियाँ है चलती !


शायद कभी आपने भी ये गौर किया हो,

ऐसे में माँ हम बच्चों को बाहर जाने से

रोकती थी, दादी हमारी बताती,

"बेटा भूत प्रेत और आत्माएं फसल से

अपना हिस्सा लेने आते है!'

इसलिए ठहरो, तुम बाहर ना जाओ !!


"आज भी मुझे ऐसा लग रहा ,

ये करोना वायरस भी कोई बुरी आत्मा है,

जो लोगों से अपना हिस्सा लेने आ रहा है,

तभी तो हमे घर से बाहर जाने से

रोका जा रहा है !!!


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy