STORYMIRROR

Sudhi Siddharth

Romance

3  

Sudhi Siddharth

Romance

लिख दो अपना नाम मेरे नाम के साथ

लिख दो अपना नाम मेरे नाम के साथ

1 min
307

ये लम्बी काली हिज्र की रातें

तुम सबको तवारीख़ कर दो

कुछ जला दो कुछ बुझा दो

थोड़े मेरी जेब मे रख दो

बस हर ख्याल को खाली कर दो।


बैठो मेरे पास मोहब्बत से

मोहब्बत की बात करते हैं

कुछ पुरानी रवायतों को आज़ाद करते हैं

तुम अपने सारे असरार मेरे दिल में छुपा दो

अब जो भी पूछे 'में कौन हूँ' सबको बता दो। 


इस कागज़ पर मैंने सब लिखा है

अपनी ज़ीस्त का हर एहसासात

तुम्हारे नाम किया है

गर तुम भी लिख दो

अपना नाम मेरे नाम के साथ

तुम्हारी कहानी का किरदार हो जाऊं

लुटाकर सब कुछ तुम पर मालामाल हो जाऊं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance