STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Drama

2  

Kawaljeet GILL

Drama

लाइन में लगा सारा जहान है

लाइन में लगा सारा जहान है

1 min
139

लाइन में लगा सारा जहान है

कहीं भी चले जाओ लाइन ही लाइन है

बैंक में जाओ तो लाइन

रिक्शा स्टैंड पर लाइन।


बिजली बिल भरने जाओ तो लाइन

रेल टिकट लेने जाओ तो लाइन

राशन लेने जाओ तो लाइन

हॉस्पिटल जाओ तो लाइन।


जहाँ भी नजर घुमाओ कोई ना

कोई लाइन मिलेगी ही

आबादी इतनी बढ़ गयी है कि

लाइन खत्म नहीं होती।


जाने कैसे लाइन में खड़े हो जाते है लोग

मुझे तो मिगर्ने का प्रॉब्लम हो जाता है

लाइन में खड़े होने के बारे में सोचती भी नहीं

पर फिर भी कभी कभार

लाइन में खड़ा होना पड़ता है।


तब चिंता सताने लगती है कि

कहीं चक्कर ना आ जाये

इस लाइन के चक्कर मे बीमार ना हो जाऊं

जाने कैसे कैसे खयाल आते हैं।


गुस्सा आता है उन कर्मचारियो पर

जो अपना काम धीरे धीरे करते है

या जान बूझकर इधर उधर भटकते हैं

और लाइन में खड़े लोगो की

परेशानी नहीं समझते।।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama