STORYMIRROR

Poonam Godara

Abstract Others

4  

Poonam Godara

Abstract Others

क्या लिखूँ ?

क्या लिखूँ ?

1 min
473

क्या लिखूँ ?

कडी़ धूप में अपनी खटारा स्कुटी से

जद्दोजहद करती लड़की के बिन कहे

स्कुटी स्टार्ट कर देने वाला इन्सान लिखूँ

            

या बीच सड़क पर इन्सानियत की हदें पार कर

पाँच साल की मासूम का शरीर नोचता

वो हैवान लिखूँ


क्या लिखूँ ?

बालश्रम रोकने के लिए

हर रोज बुलन्द किए जाने वाले 

तरह-तरह के नारों को 

सच्चा लिखूँ

   

या पैरों में फटी बिवाइयाँ लिए

होटल में बर्तन साफ करता

वो बच्चा लिखूँ

    

क्या लिखूँ ?

राशन वितरित करते

बडे़-बडे़ नेता लोगों का

फेसबुक पर

लाइव प्रसारण लिखूँ या


सड़क किनारे

भूख से तड़पते बेघर बच्चों और

उनके खामोश बाप की बेबसी का

कारण लिखूँ


क्या लिखूँ ?

कश्मीर में

आतंक फैलाता 

मुसलमान लिखूँ

     

या भारत को नयी बुलंन्दियाँ 

देने वाला

कलाम लिखूँ


क्या लिखूँ ?

डिप्रेशन से परे

सुकून भरी जिन्दगी का

कोई ख्वाब लिखूँ या


अफीम, गाँजा और हेरोइन की

आग में जलता

वो पंजाब लिखूँ


क्या लिखूँ ?

फोन में सिमटा

संसार लिखूँ या

बिखरता हुआ

कोई परिवार लिखूँ


क्या लिखूँ ?

टीना डाबी की

फेमस और खूबसूरत सी

दास्तान लिखूँ

    

या कोटा में हर रोज

सुसाइड करने वाले

21वीं सदी के युवाओं का

कोई राज लिखूँ


क्या लिखूँ ?

प्यार की मिशाल

लैला-मजनू की

वो मजार लिखूँ

    

या 'परिवार ने की प्रेमी जोडे़ की हत्या'

वाली सनसनीखेज खबर का

कोई सार लिखूँ

 

क्या लिखूँ ?

हिन्दी संरक्षण पर

लेख लिखने वाला 

वो विद्वान लिखूँ

   

 या इंग्लिश मीडियम में

पढ़ रहे उसके बेटे 

का मान लिखूँ


क्या लिखूँ ?

राजपूती पोशाक पहन

फोटो खिंचवाती 

इंग्लैंड की वो औरत लिखूँ

    

या वेस्टर्न ड्रेस पहनने से

बढ़ती अपनी

शोहरत लिखूँ


बेशक हिन्दुस्तान को

मैं जिन्दाबाद लिखूँ

पर क्या पाकिस्तान को

मैं मुर्दाबाद लिखूँ ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract