STORYMIRROR

shristi dubey

Abstract Others

3  

shristi dubey

Abstract Others

क्या लड़की होना अभिशाप है ?

क्या लड़की होना अभिशाप है ?

1 min
275

बेहद खूबसूरती से सजाया करती है 

ख़्वाब वो अपने सपनों को पूरा करने का 

हर शख़्स कहीं तोड़ देता है सपने उसके 

ये कह करके कि

तुम लड़की हो कभी सोचना मत उड़ने का 

हर ख़्वाब उसके राख़ कर दिए जाते है 

जज़्बात से उनके हर बार खेले जाते है 

कुछ कह नहीं पाती वो जिम्मेदारियों के बोझ तले 

हर बार स्त्री और समाज की रेखा दिखा 

रोक देते है कदमों को आगे बढ़ने से 

क्या समाज कभी अपनी सोच बदल पाएगा?

या हर लड़की की सोच में ये बात ही रह जाएगी कि

.........क्या लड़की होना अभिशाप है ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract