STORYMIRROR

Meenakshi Suryavanshi

Romance Others

4  

Meenakshi Suryavanshi

Romance Others

क्या करे

क्या करे

1 min
337

भूल गए हैं तेरी बातों को अब उन यादों का क्या करे,

रास्ते अब बदल गए हैं अब इन मुलाकातों का क्या करे।


जनम जनम की सदियों में भी नहीं मिलना तेरा मेरा,

फिर कुछ बचा ही नहीं अब इन रोकर हालातों का क्या करे।


तुम्हारे बिना अब ये सफर अधूरा सा ही रह गया,

कांटों भरी राहों पर चलकर अब इन सौगातों का क्या करे।


जश्न का खूबसूरत रिश्ता एक अदाएं लिए हुए,

मुहब्बत ही नहीं रही तो अब इन बारातों का क्या करे।


उम्र के हर पड़ाव पर भी ये दीवानगी कम नहीं हुई,

बातों में भरोसा ही नहीं अब इन रिश्ते नातों का क्या करे।


दर्द देते रहेंगे ये जख्म बनकर हमेशा मेरे दिल में,

जब सनम ही नहीं मेरे साथ अब इन जज्बातों का क्या करे। 


सुकून तो मिला नहीं मुझे इश्क में एक पल का भी,

अगर खुश हूँ भी तो इस सफर में अब इन राहतों का क्या करे।


मिलते थे हम तुम हर बार एक नए हसरतें लिए हुए,

अश्रु की बारिश बरसती रही अब इन बरसातों का क्या करे।



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance