STORYMIRROR

Meenakshi Suryavanshi

Others

4  

Meenakshi Suryavanshi

Others

श्री राम

श्री राम

1 min
23

श्री राम नाम का महत्व है क्या, 

हर संघर्ष में राम-रामत्व है क्या,

कभी अगर तुम संकट में फंस जाओ,

एक बार रामचरितमानस पढ़ जाओ।


श्री राम नाम रघुराई है। 

हमारे जीवन की यही दवाई है। 

सारे महामंत्र यहां चौपाई है। 

यही हमारी असली कमाई है।


श्री राम बसे हमारी अयोध्या धाम में,

श्री राम है शबरी के झूठे बेर में,

श्री राम हैं पत्थर बनी अहिल्या में,

श्री राम हैं मां कौशल्या के आंचल में।


जन्म हुआ श्री राम का,

राजा दशरथ के घर,

पाप मिटाने इस धरती पर आए,

भगवान ने जन्म लिया बनकर नर।


माता-पिता के वचन निभाने,

वन में गए वे लक्ष्मण सीता के संग,

इसलिए इस धरा में सब गाए 

मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के प्रसंग।


श्री राम ने न किया कभी छल,

न दिखाया कभी अपना बल,

बात सुनी सबकी हर पल,

जग की पहेलियों का दिया हमेशा हल।


प्रजा के प्रश्न दुख दे गए, 

कभी सिद्ध न हुए वे दोष टल गए,

सीता माता अग्नि परीक्षा देते गए,

श्री राम दिल की अग्नि में जलते गए।


श्री राम न्याय नीति पर रहे अड़े,

वीर हनुमान सखा उनके संग रहे खड़े,

वानर सेना और पक्षी भी युद्ध में रहे लड़े, 

एकजुट होकर सभी दुश्मनों पर भारी रहे पड़े।


सभी श्री राम जी की ,

धुन में जिये जा रहे हैं,

सजा दो सारे घर को गुलशन सा 

दीप जला दो सारे आंगन में 

अयोध्या में श्री राम आ रहे हैं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन