STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Classics Inspirational

4  

Sumit. Malhotra

Classics Inspirational

क्या बुरा काम किया ?

क्या बुरा काम किया ?

1 min
69

हमने रोते हुए को हंसाने का प्रयास किया,

तो ये नेक काम करके क्या बुरा काम किया।

नफरत ही जिनका दीन-ईमान था,

उनको प्यार करना सिखाकर क्या बुरा काम किया।


ऐसे तो पहले भी मर-मर कर जीते थे कुछ लोग,

उनको हिम्मत से जीना सिखाने

का प्रयास कर क्या बुरा किया।


कितनों का कलेजा छलनी-छलनी हो जाता था,

उनके गमों को बांटने का

प्रयास कर क्या बुरा काम किया।


कुछ मासूम, नन्हे-मुन्ने गुड़ियां पाने को तरसे,

उनको साथ में गुड्डा भी

दिलाकर क्या बुरा काम किया।


हर बात समझता है सबकुछ खोने के बाद इंसान,

उन्हे खोने से पहले पाया कैसे

जाये सिखाया तो क्या बुरा काम किया।


कुछ लोग जो आसमां से खजूर में अटके,

उन्हे गिरने से पहले ही थामा तो

क्या बुरा काम किया।


मौज दरिया जिनके हक में नही,

उन्हें कश्तियों में किनारा पार करा

कर क्या बुरा काम किया।


कम से कम हम सब इतना तो कर ले यकीन,

ईश्वर के घर देर है अंधेर नही ये

बताने का प्रयास कर क्या बुरा किया।


हमने रोते हुए को हंसाने का प्रयास किया,

तो ये नेक काम करके क्या बुरा काम किया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Classics