क्या आप जानते है..
क्या आप जानते है..
पहले मुझे लगता था शायरी करने वाले पागल होते हैं....
अब कोई शक ही न रहा सच में पागल होते हैं....!!
पहले मुझे लगता था सब पागल हैं....
अब यकीन हो गया है उन सब में मैं भी पागल हूं....!!
पहले मैं सोचती थी शायरी क्यू करते हैं....
अब पता चला जीने का बहाना ढूंढ़ते हैं....!!
पहले लगता था दिल कैसे टूटता है....
अब पता चला उसे कोई तोड़ता है....!!
पहले लगता था गम क्यू होता है....
अब लगता है कुछ तो हो जिसे अपना कहें....!!
पहले सोचते थे कोई धोखा क्यू देता है....
अब सोचते हैं उसे जीना सिखाने के लिए....!!