STORYMIRROR

Veena rani Sayal

Inspirational

4  

Veena rani Sayal

Inspirational

कविता

कविता

1 min
430


कुछ पल ऐसे भी होते हैं 

गुजरे पल याद दिलाते हैं

खुशियों की कलियां जीवन में

ताउम्र महकाते  हैं


कुछ पल चांद सितारों तले

मुस्कराने की याद दिलाते हैं

मस्त पवन के झोखों से

लहराने की याद दिलाते हैं


वो पल जो जल्दी बीत गए

वो रेत के जैसे टीले थे

मन को सुख का आभास कराकर

बस मीठी यादें छोड़ गए


हर पल को खुश हो कर जीना

यह वक्त की घड़ियां कहती हैं

न जाने किस मोड़ पर 

वो पल ही पल बन खो जाए


कुछ पल को यह सब भुला दो

क्या पाया था क्या खोया था

जब साथ नहीं कुछ लाए थे

फिर पल को क्यों पल में खोएं।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

More hindi poem from Veena rani Sayal

Similar hindi poem from Inspirational