STORYMIRROR

komal goswami

Fantasy

4  

komal goswami

Fantasy

कविता क्या है?

कविता क्या है?

1 min
413

आखिर क्या है ये कविता

क्या ये किसी लड़की का नाम है?

या एक अलग जहान है ?

  

कविता कवि के जीवन की

अनमोल जमा पूंजी है

कवि के हर सपने की

वह इकलौती कुंजी है।


एक सुंदर अहसास है कविता

कवि के जीवन की आशा है कविता

 

कविता कुछ न कहते हुए भी

बहुत कुछ कहती है

कवि के हर अहसास में

उसके साथ रहती है।


कवि के लिए शान है कविता

उसके मन की अनकही दास्तान है कविता,


एक सुंदर अहसास है कविता

कवि के जीवन की आशा है कविता।।

 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Fantasy