STORYMIRROR

Chandramohan Kisku

Drama

3  

Chandramohan Kisku

Drama

कविता का जंगल

कविता का जंगल

1 min
277

लिखी गई है

बहुत सी कवितायेँ

पहले

बहुत सारी जगहों पर

अनेक विषयों पर

देश और विदेशों में भी

लिखी जाएगी

बहुत सी कविताएँ।


वहां

जहाँ लिखी नहीं गई है

जानी, अनजानी

देशों पर

इस वर्तमान युग में

कम नहीं हुआ है,


इसका मान

मेरी भी अभिलाषा है

इस कविता की

घने जंगल में

मेरा भी एक

हरियाला पेड़ हो।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama