STORYMIRROR

Kishan Negi

Romance

4  

Kishan Negi

Romance

कुछ तो बात है मगर क्यूँ

कुछ तो बात है मगर क्यूँ

1 min
318

कुछ तो बात है जो बताते नहीं मगर क्यूँ

बात जो है जुबां पर लाते नहीं मगर क्यूँ


इश्क़ में हर गुनाह कबूल है हमें

बेगुनाही का सबूत देते हैं मगर क्यूँ

गुनाह भी करते हैं एहसान नहीं जताते हैं मगर क्यूँ

अनाम हवाला देकर फिर पहचान बताते हैं मगर क्यूँ


दिल की आरज़ू थी उसे पाने की

ख्वाहिश वह पूरी हो गई मगर क्यूँ

उसकी हर सांस रूह में उतरने लगी है मगर क्यूँ

उसे ख़बर नहीं वह हमारे दिल में उतरने लगी है मगर क्यूँ


जहाँ भी रहे खुश रहे वह सदा

दिल से दुआ निकलती है मगर क्यूँ

जिससे मिला नहीं उससे मोहब्बत हो गई है मगर क्यूँ

मुमकिन है कि वह ज़िन्दगी की ज़रूरत हो गई है मगर क्यू


जब-जब ठोकर उसे लगती है

दर्द दिल में उभर आते हैं मगर क्यूँ

सुबह-शाम जुबां पर उसका ही नाम होता है मगर क्यूँ

पहले छिप कर होता था अब सरेआम होता है मगर क्यूँ


जब भी गुजरते हैं उसकी गली से

खिड़की पर नज़र आती

यारों की महफ़िल में उसका ही ज़िक्र करने लगे हैं मगर क्यूँ

उसको ख़बर नहीं है हम उसकी फ़िक्र करने लगे हैं मगर क्यूँ


उसकी इस क़दर आदत हो गई है

जीने की आदत बदल गई है मगर क्यूँ

ख्यालों की उलझी सलवटों में दर्द बिखरने लगे हैं मगर क्यूँ

दिल की दीवारों में दफ़न अरमान निखरने लगे हैं मगर क्यों


कभी हमसे इश्क़ लड़ाते नहीं मगर क्यूँ

दिल लगाया है तो बताते नहीं मगर क्यूँ



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance