STORYMIRROR

Chirag Sanghvi

Drama Romance

2  

Chirag Sanghvi

Drama Romance

कुछ बात अभी बाकी है

कुछ बात अभी बाकी है

1 min
14K


तेरे मेरे बीच कुछ बात अभी बाकी है,

और बिछड़ने से पहले एक मुलाकात अभी बाकी है।


कुछ सवालात है अभी इस मन में,

तेरे ख़यालात है अब भी इस मन में।

बिताए थे कुछ लम्हें सुहाने तेरे साथ,

बस गया है तू मेरी रूह और मेरी धड़कन में।

कुछ और दूर तक तेरा साथ अभी बाकी है,

मेरे ख़्वाबों की होनी रात अभी बाकी है।

क्योंकि तेरे मेरे बीच कुछ बात अभी बाकी है,

और बिछड़ने से पहले एक मुलाकात अभी बाकी है।


कुछ कसमें थी कुछ वादे थे,

संग रह जाने के इरादे थे।

साथ मिला तेरा, तो उड़ने लगा मैं,

हुए पूरे सपने सारे, जो आधे थे।

इस दिल में तेरे लिए कुछ जज़्बात अभी बाकी है,

बस एक आखरी बार

लेना अपने हाथों में तेरा हाथ अभी बाक़ी है।

क्योंकि तेरे मेरे बीच कुछ बात अभी बाकी है,

और बिछड़ने से पहले

एक मुलाकात अभी बाकी है !


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Drama