STORYMIRROR

Rominder Thethi

Romance

4  

Rominder Thethi

Romance

कुछ और बात

कुछ और बात

1 min
338

तुम जिन्दगी में जरा पहले आते तो कुछ और बात होती

तुम्हे जिन्दगी का हिस्सा बना पाते तो कुछ और बात होती


दिल में था जो हमने तो कह डाला

कभी तुम भी दिल खोल कर दिखाते तो कुछ और बात होती


अक्सर तस्वीरों में देखा तुझे मुस्कुराते हुए

कभी रूबरू आकर मुस्कुराते तो कुछ और बात होती


कहते तो सब हैं निभाता है कोई कोई

तुम मेरी वफ़ा पे यकीन कर पाते तो कुछ और बात होती।


हाथों की लकीरों से मात खा गया रूमिन्दर 

सिर्फ मेहनत से मकाम मिल जाते तो कुछ और बात होती



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance