कर्तव्यनिष्ठ सेवक
कर्तव्यनिष्ठ सेवक
करते हैं हिफाज़त कभी हमारी
कभी मदद का हाथ आगे बढ़ाते हैं।
हैं निपुण अपने कार्य में सब यहाँ
पूरी निष्ठा से जिसे सम्पूर्ण कर जाते हैं।।
किसी ने फल-सब्ज पहुँचाई है घर तक
किसी ने रहने को घर उपलब्ध कराया है।
पकड़ कर अपराधियों को किसी ने
एक सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया है।।
ईश्वर का दर्जा पृथ्वी पर जिन्होंने पाया
वही आज विपदा के समय काम आया।
कहते हैं सब चिकित्सक(डॉक्टर और नर्स) उनको
तो किसी ने वैद्य का दर्जा यहाँ पाया।।
रखते चाहते हैं अपने घर को स्वच्छ हम
वातावरण को स्वच्छ रखना भूल जाते हैं।
जिन्होंने घर के साथ गलियारों को भी स्वच्छ बनाया है
वही व्यक्ति यहाँ सफाई कर्मी कहलाया है।।
भला बिना भोजन के यहाँ कौन निर्वाह कर पाया है
माँ के संग कितने ही लोगों ने यह जिम्मा उठाया है।
बीमारी से जूझते लोगों तक सबने भोजन पहुँचाया है
ऐसे व्यक्तियों ने सबकी नजरों में ईश्वर रूप पाया है।।
आओ मिलकर हम भी सहयोग करें
इन सेवा कर्मियों के सेवा कार्यों में।
जिससे इनको मिले थोड़ा आराम
दिल से करते हम इन सबको सलाम।।
✍शिल्पी गोयल