STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Abstract

4  

सोनी गुप्ता

Abstract

कोरोना योद्धा

कोरोना योद्धा

1 min
221

वैश्विक महामारी से पूरी दुनिया त्रस्त है

इससे लड़ने के लिए खड़े हमारे साथ हैं

कोरोना योद्धा जो बचा रहे हर एक जान है

हाँ हम पूरे दिल से आज करते उन्हें सलाम हैं I  

पूरा विश्व कोरोना बिमारी से परेशान है

इधर –उधर सब मचा रहा त्राहिमान है

डॉक्टर कर रहा रक्षा वही आज भगवान है

हाँ हम पूरे दिल से आज करते उन्हें सलाम हैं I  

रात -दिन सोए नहीं न सांस ली इन्होंने है

सबकी जान बचाना कर्तव्य पहले माना है

हर एक जान की कीमत को इन्होंने जाना है

हाँ हम पूरे दिल से आज करते उन्हें सलाम हैं I  

आज कोलाहल जीवन में ऐसा मच गया है

कभी तो लगता जीवन जैसे थम –सा गया है

हमारा जीवन बचा महान इन्होंने काम किया

हाँ हम पूरे दिल से आज करते उन्हें सलाम हैं I  

फैला कितना खौफनाक मंजर सिर्फ तबाही है

इन पलों में थमा हमारा साथ इन योद्धाओं ने

यही ईश्वर जग ने विश्वास जिन पर जताया है

हाँ हम पूरे दिल से आज करते उन्हें सलाम हैं I  

रखते ख्याल करते इस बिमारी का उपचार हैं

इस धरती पर आज यही ईश्वर का अवतार हैं

उम्मीद अपनों के होने की दिल में जगाई है

हाँ हम पूरे दिल से आज करते उन्हें सलाम हैं I

विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract