STORYMIRROR

Akhtar Ali Shah

Drama

4  

Akhtar Ali Shah

Drama

कोरोना वायरस

कोरोना वायरस

1 min
317

लक्षण और उपचार बताए,

कारण नहीं बताए हैं।

कोरोना के जीव विषेले,

कैसे जग में आए हैं।


कहां ठिकाना इन जीवों का,

किसके सेवन से आए।

क्या ऐसा हमने कर डाला,

विपदा बनकर के छाए।

किसके कारण हुए संक्रमित,


बीमारी ने घेर लिया।

ऐसे पाप किए क्या हमने,

क्या हमने अपराध किया। 

हुआ कहाँ है उद्भव इनका,

किसने ये पहुंचाए हैं।

कोरोना के जीव विषेले,

कैसे जग में आए हैं।

  

जन्म कोरोना ने वुहान में,

लिया चीन का जो हिस्सा।

फैल यहां से गया विश्व में,

बस इतना सा है किस्सा।

विश्व एक समुदाय आज है,

आना जाना होता है।


संक्रामक रोगों से सारा,

जग यूँ ही तो रोता है। 

सांसों ने सांसों में जा या,

छूने ने फैलाए हैं ।

कोरोना के जीव विषेले,

कैसे जग में आए हैं। 

 

"अनंत" खांसी या बुखार हो,

दिल की धड़कन बढ़ जाए।

दर्द उठे छाती में सांसों,

में अवरोध नजर आए।


लें उपचार तुरंत नहीं तो,

जोखिम में पड़ जाएंगे।

रोग शोक में जब डूबेंगे,

चैन कहाँ तब पाएंगे।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Drama