STORYMIRROR

Pallavi PS

Abstract

4  

Pallavi PS

Abstract

कोरोना तूने क्या कर डाला?

कोरोना तूने क्या कर डाला?

1 min
171

तूने ये कर डाला ? कोरोना

कोरोना तुमने सब छिन्न-भिन्न कर डाला,

माता-पिता को उसके लाल से दूर कर डाला,

नन्हें से लाल को उसके बालपन से दूर कर डाला,

पूरे जग को तूने ओ निर्मोही सुनसान-विरान कर डाला ,

कोरोना तूने ये क्या कर डाला ?

कोरोना अब तो बस करो ना

 

 दुल्हन बनने के अरमान थे उसके,

 घोड़ी पर चढ़ के आने थे बारात उसके

उन सब के ख़्वाब को क्षण भर में चूर डाला,

कोरोना तूने ये क्या कर डाला ?

कोरोना अब तो बस करो ना


गरीबों को उसके रोज़गार से दूर कर डाला,

अमीरों को पल भर में बेरोज़गार कर डाला,

आवाम को भूख मरी के कुँए में धकेल डाला,

कोरोना तूने ये क्या कर डाला ?

कोरोना अब तो बस करो ना


 हम सब के रूहों को तूने बेरहमी से झकजोर डाला,

 आँखों के अश्रु को रेगिस्तान कर डाला,

 होठों की मुस्कान को हमने भूला डाला,

 कोरोना तूने ये क्या कर डाला ?

कोरोना अब तो बस करो ना


परिवार को परिवार से दूर कर डाला,

प्रेमियों को दीदार का मोहताज कर डाला

सब अपनो को आज तूने पराया कर डाला

कोरोना तूने ये क्या कर डाला ?

कोरोना अब तो बस करो ना।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract