कोरोना को है हराना
कोरोना को है हराना
धीरे-धीरे धीरे कोरोना को है हराना
रहते हुए सुरक्षित आगे है बढते जाना
मुश्किल समय ये आया इससे है निकलना
मास्क को लगाना सैनेटाइज भी कराना
ना व्यर्थ तुम निकलना घर मे ही शांत रहना
गर्म जल को पीकर मन योग मे लगाना
जिससे बढे इम्यूनिटी ऐसा ही खाद्य खाना
लगवा के वैक्सीन को कोरोना है हराना
धैर्य को न खोना दुख है सदा न रहना
रहकर सतर्क हम को है ये जंग जीतना
छः फिट की दूरियां हो एकांत मे ही रहना
मिट जाएगा कोरोना इसको है मिटाना।
