STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

कलम की ताकत

कलम की ताकत

1 min
392

कलम की ताकत को हर उस व्यक्ति ने पहचाना है,

जिस- जिसने पूरे सच्चे दिल से इसको जाना है,

 

अहम अज्ञानी भ्रष्टाचारी भी झुक गए इसके आगे,

इसकी ताकत को तो पूरी दुनिया ने पहचाना है, 

कलम ने इतिहास के कई पन्नों को सजाया है I

जिंदगी की हर तस्वीरों का सच इसने दिखाया है,

जो सपने आंखों ने देखे उन्हें सच करना सिखाया है,

 

ख्वाहिशों के सागर में उम्मीदों की कश्ती को चलाया है,

दुर्गम जैसी हर राहों को इसने बहुत ही आसान बनाया है,

 

कई लेखकों ने कलम से देश की अखंडता को जोड़कर,

देश का मान और सम्मान करना सबको सिखाया हैI

लड़ाई को जीतने के लिए खून -खराबा जरूरी नहीं,

कलम की ताकत ने हम सबको यह बताया है,

 

क्या से क्या कर देती कभी शांति की वार्ता लिख देती

हमारे विचारों को भावों को पिरो देती है एक सूत्र में,

जनमानस को जागृत कर समाज को बदलना इसने सिखाया है,

 

इसने तो गीत कविताओं से कई रूठे हुए प्रेमियों को भी मिलाया है!!



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational