STORYMIRROR

Anita Lodhi

Children

3  

Anita Lodhi

Children

क्लास माॅनिटर

क्लास माॅनिटर

1 min
236

जो क्लास में बने माॅनिटर,

कोरी शान दिखाते हैं।

आता - जाता कुछ भी नहीं,

पर हम पर रोब जमाते है।

जब क्लास में टीचर नहीं,

तो खुद टीचर बन जाते हैं।

काॅपी पेंसिल लेकर ,

बस नाम लिखने लग जाते हैं।

खुद तो हमेशा बातें करें,

हमें चुप करवाते हैं।

अपनी तो बस गलती माफ,

हमें बलि चढ़ाते हैं।

क्लास तो संभाल पाते नहीं,

बस चीखते और चिल्लाते हैं।

भगवान बचाए इन माॅनिटर से,

इन्हें हम नहीं चाहते है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Children