STORYMIRROR

मिली साहा

Abstract Inspirational

4  

मिली साहा

Abstract Inspirational

किताबों की दुनिया में

किताबों की दुनिया में

1 min
421

हर सवाल का तुम्हें मिलेगा जवाब,

एक बार आओ तो किताबों की दुनिया में,

इससे अच्छा दोस्त ना मिलेगा तुम्हें और कहीं,

आकर देखो कितना ज्ञान है किताबों की दुनिया में।


माना डिजिटल हो गया है ज़माना,

पर किताबों का भी तो है महत्व अपना,

एक बार किताबों से तुम दोस्ती करके तो देखो,

कितना रहस्य और रोमांच है इस अनोखी दुनिया में।


शब्दावली आचरण व्यवहार इसमें,

वर्ण शब्द अक्षर का मिलता ज्ञान इसमें,

भागवत गीता का ज्ञान, रामायण की सीख,

और कितने ही ग्रंथ वेद पुराण किताबों की दुनिया में।


महान हस्तियों की आत्मकथाएंँ,

जो मन में नए विचार, उत्साह जगाए,

वास्तविक दुनिया से अधिक रोमांच और अद्भुत,

कल्पनाओं का अथाह समुंदर किताबों की दुनिया में।


ज़रूरत पड़ने पर हैं ये मददगार,

मिलते हैं इनमें कितनी ही अच्छे विचार,

अच्छे बुरे हर वक़्त में जो हमारे साथ रहे ऐसी,

दोस्ती और ज्ञान का संगम है किताबों की दुनिया में।


किताबे हमारे जीवन का आधार,

जीवन उद्देश्य और प्रेरणा का है ये सार,

नाता जोड़ कर देखो अपना कर देखो इनको,

जीवन को एक अर्थ मिलेगा किताबों की दुनिया में।


कभी हंँसाती है ये कभी रुलाती है,

तन्हाई में ये सच्ची मित्र समान होती है,

देखो एक बार इनका अनुसरण मार्गदर्शन कर,

उद्देश्य प्राप्ति का मंत्र मिलेगा किताबों की दुनिया में।


किताबें पढ़ना है खूबसूरत एहसास,

बना कर देखो अपनी दुनिया इनके साथ,

लफ्जों से खेलने की अद्भुत कला सीखनी है तो,

आकर देखो हर शब्द बोलते हैं किताबों की दुनिया में।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract