STORYMIRROR

Padma Motwani

Inspirational

4  

Padma Motwani

Inspirational

किताब

किताब

1 min
263

कभी संगीत के सात सुरों से सज जाते

नये पुराने गीत खुशी के गाते हैं किताब। 

कभी कलात्मक चित्रो से चित्रित हो जाते

जीवन को जीवन से जोड़ते हैं किताब।


खिलाड़ियों के चंद्रको से वीर बन जाते

दोस्ती के किस्से कहानियां हैं किताब।

कभी अदाकारों पर कुर्बान हो जाते 

प्रेम को सींचते प्रेम को पालते किताब।


वैज्ञानिक करामात से वाकिफ ये करते हैं

कुदरत के करशिमे बयान करते हैं किताब।

नव कल्पनाओं के सफर को अंजाम देते हैं

हर खुशी, हर ग़म के नगमे गाते हैं किताब।


पूर्वजों की पहचान है, संस्कारों की खान हैं

विश्वव्यापी ज्ञान का बड़ा भंडार है किताब।

ज़िन्दगी की सौगात है, इंसान का ईमान हैं

खुशियों से भरी अनमोल धरोहर हैं किताब। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational