STORYMIRROR

Amita Mishra

Inspirational

4  

Amita Mishra

Inspirational

किनारा

किनारा

1 min
300

किनारा करने वालों से किनारा कर लिया हमने

अकेले ही जिंदगी का गुजारा कर लिया हमने


कांटे जितने थे दामन में सब आँचल में भर लिये

फूलों को ठुकराकर कांटों को अपना कर लिया हमने


राह मुश्किल तो है पर नामुमकिन नहीं

हालातों को अपने काबू में कर लिया हमने


अपने थे जो सभी सब पराये हुए इसलिए

गैरों को भी अपना कर लिया हमने


किसको अपना कहे गैर है सब के सब

खुद को ही अपना कर लिया हमने


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Inspirational