STORYMIRROR

Anjana Singh (Anju)

Inspirational

4  

Anjana Singh (Anju)

Inspirational

खुशी

खुशी

1 min
382

हर रिश्ता निभाकर दिल से 

अच्छाई की परवाह कर

आत्मसम्मान बचाए रखकर

 मिलती है खुशी


कड़वे बोल ना बोल कर

ना कर झूठी तारीफ

सबों को अपना कर प्यार से 

मिलती है खुशी


बच्चों को आगे बढ़ते देख

संस्कार में ढलते देख

उनकी मुस्कुराहटों से

मिलती है खुशी


बिछड़े दोस्तों से मिलकर

उनके साथ वक्त बिता कर

उनसे पुरानी यादें ताजा कर

मिलती है खुशी


पड़ोसी जब साथ निभाते हैं

घर का हिस्सा हो जाते हैं

सुख-दुख साथ निभाते हैं 

तो मिलती है खुशी


कभी मानसून की बारिश में

जाड़े की गुनगुनी धूप में

कभी गर्म मौसम के शीतल बयार में

मिलती है खुशी


प्यासे को पानी देकर

और भूखे को भोजन देकर 

ईमानदारी से दायित्व निभा कर

मिलती है खुशी


औरों की गलतियों को क्षमा कर

अपनी भूल सुधार कर

कभी खुशियों के फूल बिखेर कर

मिलती है खुशी


मिल जुलकर प्रेम से 

मदद का हाथ थाम कर

परोपकार की भावना से

मिलती है खुशी


औरों के प्रति हो अच्छे भाव

ना कुरेदें किसी के घाव

दिल में हो प्यार के एहसास

तो मिलती है खुशी


बड़ों के आशीर्वाद में 

छोटों के प्यार में

दोस्तों के स्नेह दुलार में

मिलती है खुशी


अपने पराये की 

परवाह किए बिना

जब करते हैं सहयोग

तो मिलती है खुशी



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational