ख़ुशी की रिंगटोन
ख़ुशी की रिंगटोन
गहरी सी सुबह की नींद में,
जब उनके मैसेज की रिंगटोन बजी...
एक खुशबू सी फैल गई मेरे आस पास...!
नींद में ही थे हम,
मैसेज पढ़ने का मन नहीं था...
एक खुशी सी थी...
रहने दो अभी कैद...
बाद में फ़ुर्सत से आज़ाद करेंगे तुमको...! ❤️

