STORYMIRROR

Gagandeep Singh Bharara

Abstract Inspirational

4  

Gagandeep Singh Bharara

Abstract Inspirational

खुद से कर वादा

खुद से कर वादा

1 min
243

खुद से कर इक वादा, फिर,

इक बेहतर आज बनायेंगे,


दुनिया का पता नहीं, पर,

अपना दायरा सजायेंगे,


नफ़रत की कोई जगह ना हो, और,

ऊंच नीच का भेद भगायेंगे,


स्वच्छ सोच के साथ ही हम, इक,

उज्वल भविष्य की राह दिखायेंगे,


दूजे के दोष ना गिन कर, हम, 

खुद से खुद को मनायेंगे,


पेड़ पौधों को फिर उगा कर, यूं,

पंछियों के मधुर स्वर जगायेंगे,


प्रदूषण में अपना योगदान घटा, ऐसे,

केवल अपना फर्ज निभायेंगे,


दुनिया का पता नहीं, पर,

अपना दायरा सजायेंगे,


खुद से कर इक वादा, फिर,

इक बेहतर कल बनायेंगे।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract