STORYMIRROR

प्रभात मिश्र

Abstract Tragedy

4  

प्रभात मिश्र

Abstract Tragedy

खोज

खोज

1 min
214

स्वप्नों की धुंध में

मै निज नीड़ खोजता हूँ

कृतघ्न कायरों में

मै पीर खोजता हूँ

संवेदना तिरोहित

हतप्राय आदमीयत

शुष्क मरुस्थलों में

मै नीर खोजता हूँ

उम्मीद है नदारद

हैं स्याह सूनी बस्ती

इंसानियत की कब्र पर

बन गयी नई हस्ती

मशीन मानवों में जिंदा

फकीर खोजता हूँ

स्वप्नों की धुंध में मै

निज नीड़ खोजता हूँ.


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract