STORYMIRROR

Sujata Kale

Romance

2  

Sujata Kale

Romance

खारा प्रश्न

खारा प्रश्न

1 min
345

प्रिय,

तुम्हारा मुझसे प्रश्न पूछना,

तुम कैसी हो?

और मेरा

आँखों का खारा पानी

छिपा कर कहना,

मैं ठीक हूं।


तब तुम्हारी व्यंग्य भरी

हँसी चुभ जाती थी

और गहरा छेद करती थी

हृदय में।


आज उसी प्रश्न का

उत्तर देने के लिए

आँखें डबडबा रही हैं।

प्रिय,

अब पूछो ना

तुम कैसी हो?



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance