STORYMIRROR

Umesh Shukla

Tragedy Thriller

4  

Umesh Shukla

Tragedy Thriller

खांचे में बंट गए हैं अपराधी तत्व

खांचे में बंट गए हैं अपराधी तत्व

1 min
3

सियासत में अपराधी का

खूब होता रहा घालमेल


समस्या अब बहुत जटिल

कौन डाल पाएगा नकेल


अपराधीतत्व ही आज जब

हैं सियासी सत्ता के सरताज


फिर समाज से खत्म कैसे

होगा अपराधियों का राज


खांचे में बंट गए हैं अपराधी

तत्व औ उनके सब अनुयाई


सो पिक एंड चूज की नीति पे

चल रही पुलिस की कार्रवाई


संसद और विधानसभाओं में

भी अपराधियों की है भरमार


उनके आगे पानी मांग रहे हैं

देश के तंत्र के सब जिम्मेदार।


Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Tragedy