STORYMIRROR

Chandresh Kumar Chhatlani

Abstract

4  

Chandresh Kumar Chhatlani

Abstract

कहाँ गईं

कहाँ गईं

1 min
321


सोचों में घुल जाती है दुनिया

बन जाती है फूल.

लडकियां होती हैं वहीं किसी खूबसूरत तितली सी

और लड़के होते हैं - आवारा भौरें की तरह.

-

घुलती जाती हैं सोचें

और लड़कियों को लगता है अच्छा - भौरों का बेफिक्री से गुनगुनाना.

भौरों को लुभाती है - धूप सेंकती तितलियों के पंखों की सुन्दरता.

-

सोचें और भी घुल जाती हैं,

फूल के कुछ परागकण कहते हैं तितलियों से,

कि भौरों ने कर रखा है, वर्चस्व गुनगुनाने पर.

उठाते हैं फायदा वे तुम्हारी कोमलता का भी.

-

और अब, जब घुल गईं हैं सब सोचें,

तो सुना है कि तितलियाँ नहीं हैं अब फूल पे.

लगा लिए हैं उन्होंने भौरों के पंख,

क्योंकि उन्हें भी गुनगुनाना था।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract