STORYMIRROR

शालिनी गुप्ता "प्रेमकमल"

Abstract Others

4  

शालिनी गुप्ता "प्रेमकमल"

Abstract Others

खामोश रात का सफ़र

खामोश रात का सफ़र

1 min
424

खामोश रात का सफ़र

क्या पूरा होता है

कभी

बिस्तर की सिलवटों में

शुरू तो होता है

कोई लालसा

लेकर आता है

तो किसी को

रुह की तलाश

होती है

किसी को

जिस्म तो मिलता है पर

लम्हों की गरमाहट

फ़ना होती है

कोई रूह को ही

तलाशता रह जाता है

बस जिस्म से बात होती है

दोनों ही गुमशुदा हैं

बिस्तर के दो

किनारों में

कभी तो झाँकते

एक दूसरे के

किनारों पर

ये खामोश रात का सफ़र

मुकम्मल होता

तो शायद

बोझिल दिन का सफ़र भी

आसान हो जाता



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract