STORYMIRROR

Saraswati Aarya

Abstract

4  

Saraswati Aarya

Abstract

खाली सी जिंदगी

खाली सी जिंदगी

1 min
411

खाली सी जिंदगी की भी

अपनी एक किताब सी है

कायदे तो कहाँ मालूम हैं

पर फिर भी एक हिसाब सी है

इसके खाली से पन्नों की भी

अलग सी दास्तां है

कुछ पन्ने यादों की बारात में

नाचते से लगते हैं

कुछ पन्ने हकीकत की बात में

भागते से लगते हैं

कुछ पन्ने बिन कहे भी

बहुत कुछ कह जाते हैं, तो

कुछ पन्ने बिन पढ़े भी रह जाते हैं

कुछ पन्ने हँसते से गुलजार हैं, तो

कुछ पन्ने वीरान से बेकार हैं

यूं तो मैंने जिंदगी को

खाली सी मान लिया था, पर

इस खाली सी किताब की आँखों में

तारों से ख्वाब हैं

सच है

इस जिंदगी की भी

अपनी एक अलग किताब है ।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract