STORYMIRROR

Kawaljeet GILL

Abstract Inspirational

3  

Kawaljeet GILL

Abstract Inspirational

ये रिश्ते

ये रिश्ते

1 min
179

कच्चे धागों के समान होते है ये दिल के रिश्ते,

जरा सा जोर से बाँध दो तो

टूट जाते है ये रिश्ते,

रखना पड़ता है इनको संभाल संभाल कर,

ठोकर जरा सी लग जाए तो

टूट जाते है यह रिश्ते


कितनी मुश्किल से जुड़ते है यह रिश्ते,

पल पल हर पल संभाल कर रखना पड़ता है इनको,

किसी की कही सुनी बातों में आकर टूट जाते है ये रिश्ते,

दिल की डोर से विश्वास के बंधनों से जोड़ कर 

रखना पड़ता है इनको संभाल कर,


बहुत ही नाजुक होते है ये प्यार के बंधन,

शक की आंधी अक्सर तोड़ देती है इनको,

तेज आंधी और तूफानों की तरह ये शक डुबो देता है इनकी नैया,

बड़े ही विश्वास से इस नैया को पार लगाना पड़ता है हमको...


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract