STORYMIRROR

Anita Koiri

Abstract Inspirational

3  

Anita Koiri

Abstract Inspirational

फूल तू सच्चा और अच्छा

फूल तू सच्चा और अच्छा

1 min
232

फूल तू क्या है?

फूल तेरा धर्म क्या है?

कभी तू गम में शामिल,

कभी तू खुशी में शामिल।

कभी तू मंदिर जाएं,

कभी तू मस्जिद जाएं।

कभी तू वरमाला में,

कभी तू सजा मिलता सेहरा में।

फूल तू जो भी है, न्यारा है।

कभी प्रेमी के दिल का हाल बताता,

कभी नायिका की जुड़े के शोभा बढ़ाता।

कभी सुहाग सेज पर बिछता,

कभी शेष शैय्या पर बिछता।

फूल तू जो भी है,

फूल तू सच्चा और अच्छा है।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract