STORYMIRROR

GOPAL RAM DANSENA

Tragedy Inspirational

4  

GOPAL RAM DANSENA

Tragedy Inspirational

कभी तुम चले आओ

कभी तुम चले आओ

1 min
282


दुनियाभर की बंदिशें रोके अगर

राह रोके चाहे नजरें कस्बे शहर

ख्वाब ही महफूज जहां है साथी

कभी हम चले आएं

कभी तुम चले आओ

तेरी यादों को जब अश्कों से भिगोया हमने

तेरी बातों को जब जज्बातों में पिरोया हमने

तस्वीर ही महफूज यहां है साथी

कभी हम गले लगाएं

कभी तुम गले लगाओ

ख्वाहिश में खुदा से तुम्हारी खैर मांगता हूं

खुश रहे खियाबां में तुम्हारी सैर मांगता हूं

खुदा की दर पे रखने अपनी दास्तां साथी

कभी हम चले जाएं

कभी तुम चले जाओ।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Tragedy