STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Romance

4  

Arunima Bahadur

Romance

कैसे लिख दु

कैसे लिख दु

1 min
187

कहते हो तुम,

लिख दूं मैं,

सब प्रेम कहानी मैं,

कैसे होगा मिलना,


कैसा भी वो मिलन होगा,

पर कैसे लिख दूं,

मैं उन सब भावो को,

जो एक नारी पिरोती हैं,

जिनको वो जीती हैं,

पर लिख नहीं पाती,


बंधी है जो शब्दो की मर्यादा में,

कुछ अपनी भी गरिमा मे,

दे देती हैं समर्पण

अपने हर एक भाव से,

पर बोल नहीं सकती

कुछ अपनी जुबां से,

तुम भी तो प्रेमी हो,


क्यो नही पढ़ लेते,

कुछ मेरे भी मौन को,

कुछ बोलते नैन को,

न लिख पाऊँ जो मैं कहानी,

तुम मेरी कहानी पढ़ लेना,


कुछ गीत इसे बना बस 

खुद ही गा लेना,

न सुनाना औरो को,

अपनी इस कहानी को,

जो लिखी मौन से मैंने,

गायी नैनों की भाषा से।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Romance