STORYMIRROR

dr vandna Sharma

Inspirational Tragedy

5.0  

dr vandna Sharma

Inspirational Tragedy

कैसे कहूँ दर्द दिल का

कैसे कहूँ दर्द दिल का

1 min
535


कैसे कहूँ दर्द दिल का

शब्द भी कम पड़ जाते हैं

वीर जवानो की शहादत पर

दिल में गुस्सा आँख से आँसू बहते हैं

क्यों नहीं ऐसा कानून

जो देशद्रोही को दे दंड तुरंत

क्यों मेरे देश में देशद्रोही रहते है


कोई क्या समझेगा उस माँ की पीड़ा

जिसके नयन सूख गए पथ की राह निहारते

उस पत्नी की मांग का सिंदूर इन्साफ़ मांगता

कब तक लहू बहेगा यूं ही वीरों का लड़ते लड़ते

कैसे कहूँ दर्द उन परिवारों का

जिनका एक ही वारिस क़ुर्बान हो गया

देश की लाज रखते

अब वक़्त आ गया

दुश्मन को सबक सिखाने का

देश की जनता अब तो चेतो

रहो सतर्क घर के भेदी से

कैसे कहूँ


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational